पुलिस अधीक्षक जालौन ने की जनसुनवाई, दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता, उरई/जालौन

जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पारदर्शी तरीके से उसका समाधान किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *