संवाददाता
जनपद में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान टीमों ने विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। जागरूकता अभियान के तहत वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही संबंधित थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी भी साझा की गई और बताया गया कि पुलिस द्वारा 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, आवश्यक सूचनाओं, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी से युक्त बुकलेट एवं पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।