जालौन | थाना सिरसाकलार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच भी जारी है।
थाना सिरसाकलार पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।