नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

संवाददाता
उरई / जालौन

जनपद जालौन में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आगमन के उपरांत पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचय प्राप्त किया तथा जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

नवागत पुलिस अधीक्षक के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *