संवाददाता
उरई / जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।
जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस जनसुनवाई के जरिए जनपद स्तर पर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।