संवाददाता
कानपुर देहात
थाना मूसानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती सीमा (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम हरदुआ पुखरायां, थाना भोगनीपुर द्वारा थाना मूसानगर में लिखित तहरीर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाइयों समेत अन्य व्यक्तियों ने प्लॉट विवाद को लेकर उनकी बहन रेशमा (उम्र लगभग 32 वर्ष) के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में थाना मूसानगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त नियाजुद्दीन उर्फ नियाज (उम्र 42 वर्ष) निवासी फत्तेपुर, थाना मूसानगर को हलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (बेलचा/सब्बल) भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- नियाजुद्दीन उर्फ नियाज (उम्र 42 वर्ष)
निवासी फत्तेपुर, थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात
बरामदगी
- 01 अदद आलाकत्ल (बेलचा/सब्बल)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रीना गौतम
- उ0नि0 किरनपाल नागर
- का0 877 सत्यवीर सिंह
- का0 642 गोविन्द यादव
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।