कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

जनसुनवाई को प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ज़ूम) के माध्यम से जुड़े रहे।

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *