संवाददाता
उरई/जालौन
वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना आटा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त शिवम कुमार (पुत्र रामप्रकाश), उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम चमारी, थाना आटा, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।