पुलिस लाइन कानपुर देहात में आयोजित रक्तदान शिविर का सफल समापन पुलिस कर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, सामाजिक सेवा का दिया संदेश

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 26 मार्च 2026 को पुलिस लाइन, जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में ‘संकल्प सेवा समिति’ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, जनसामान्य को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *