संवाददाता
जालौन
वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना डकोर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त रोहित पुत्र अरविन्द यादव, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।