संवाददाता
उरई/जालौन
जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।