मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


“मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी देते हुए 24 घंटे उपलब्ध पुलिस सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियों, सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से युक्त बुकलेट व पैम्पलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *