वारंटी अभियुक्त को डकोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उरई/जालौन।
जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त जगदीश केवट पुत्र अमर सिंह केवट, निवासी ग्राम हरदुआ, थाना चिकासी, जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *