संवाददाता
उरई/जालौन
ईद-उल-फितर के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 21 मार्च 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली जालौन क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा जनपद में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।