संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना रसूलाबाद में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 44/2026, धारा 137(2)/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा धारा 61(2) का लोप कर दिया गया।
इसी क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 मार्च 2026 को अभियुक्त अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम माल का पुरवा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात (उम्र लगभग 24 वर्ष) को माल का पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र, चौकी प्रभारी कहिन्जरी
- कांस्टेबल 998 अमित कसाना