संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद में त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में व्यापक रूट मार्च का आयोजन किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारीगण ने स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए रूट मार्च किया। पुलिस टीमों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना तथा त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क रहने का भरोसा दिलाया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस लाइन कानपुर देहात में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को भी फील्ड में उतारा गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देना भी था।
प्रशिक्षु आरक्षियों ने फुट पेट्रोलिंग, सामरिक निगरानी, नागरिकों से संवाद, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी की।
इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। यह पहल त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।