संवाददाता – उरई/जालौन
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन ने रिजर्व पुलिस लाइन उरई में दिनांक 17 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चल रही रिक्रूट आरक्षियों की आर.टी.सी. कोर्स की अंतिम परीक्षा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने इंडोर परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को परीक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने तथा संबंधित निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।