संवाददाता – उरई/जालौन
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई का आयोजन किया।
इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उनकी उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फरियादियों की समस्याओं के समाधान में गंभीरता दिखाएं और न्यायोचित कार्रवाई समय पर करें।