कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक महोदया ने आरटीसी परीक्षा व गार्द रजिस्टरों का किया निरीक्षण

संवाददाता – कानपुर देहात

दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद कानपुर देहात के पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने परीक्षा के सुचारु संचालन, अनुशासन और परीक्षार्थियों एवं पर्यवेक्षक कर्मचारियों से संवाद करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस लाइन्स के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों का विस्तृत परीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने गार्द ड्यूटी में सतर्कता, सुरक्षा मानकों का पालन और रजिस्टरों में नियमित व सटीक प्रविष्टियाँ सुनिश्चित करने के लिए सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *