संवाददाता – कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में अदा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदया, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण कर नमाज अदा करने आए नागरिकों से संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।
अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा का जायजा लिया तथा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर आमजन को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की गई।