कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देशी मदिरा व मॉडल शॉप की ई-लॉटरी सम्पन्न

संवाददाता – कानपुर देहात

आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के तहत जनपद कानपुर देहात की 20 देशी शराब, कंपोजिट व मॉडल शॉप/भांग की फुटकर दुकानों के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। पंजीकरण 10 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक हुआ, जिसमें 18 दुकानों के लिए कुल 234 आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में 20 मार्च 2026 को मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में वर्ष 2026-27 की प्रथम चरण की ई-लॉटरी संपन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान प्रोसेसिंग फीस के रूप में ₹1.33 करोड़ प्राप्त हुई। इन दुकानों के संचालन से लाइसेंस फीस ₹1.06 करोड़, बेसिक लाइसेंस फीस ₹1.89 करोड़ और मदिरापान शुल्क ₹6 लाख का राजस्व प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *