कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 मार्च को आधार अनुश्रवण बैठक आयोजित

संवाददाता – कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में आधार नामांकन और अद्यतन कार्यों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में डी0एल0ए0एम0सी0 की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दिनांक 24 मार्च 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, माती में होगी।

बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के नोडल अधिकारी आशुतोष सिंह भी प्रतिभाग करेंगे और आधार सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। बैठक के एजेंडे में शामिल हैं:

  • जनपद स्तरीय आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा
  • लाभार्थी योजनाओं में आधार प्रमाणीकरण की स्थिति
  • आधार से वंचित परिवारों का चिन्हांकन और अद्यतन की स्थिति

अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आधार सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *