कानपुर देहात: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता – कानपुर देहात

उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर देहात द्वारा 20 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत रायपुर, पोस्ट बारनपुर कहिंजरी, तहसील मैथा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरोज़गार और शिक्षित युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना और टूलकिट वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अग्निहोत्री (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी), मयंक कटियार (निर्देशक आरसेटी), गंगाराम जी (डीसी, एनआरएलएम), अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा माती सहित अन्य अधिकारी और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं और ग्रामीणों को उद्योग स्थापित करने, रोजगार के अवसरों और योजनाओं के लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अंकिता, शिवेन्द्र सिंह, निखिल मिश्रा (फैकल्टी आरसेटी), शिवम शुक्ला और महेंद्र सिंह (मास्टर) सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *