संवाददाता, कानपुर देहात।
प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मा. मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा गया।
इस अवसर पर मा. कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही मा. विधायक श्रीमती पूनम शंखवार (रसूलाबाद), भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा. मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करके किया गया। इस दौरान मा. मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाए।
मुख्य आकर्षण:
-
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्रासन।
-
सजीव प्रसारण: मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन, संबोधन और अन्य गतिविधियों को जनपद स्तर पर देखा गया।
-
लाभार्थियों को वितरण:
-
आयुष्मान भारत योजना: सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला, रेनू – आयुष्मान कार्ड।
-
टूल किट वितरण: रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र, रजत।
-
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान: रेहान अहमद, रोहित सिंह, हर्ष दीप – ऋण स्वीकृति चेक।
-
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना: हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती, पिंकी – चेक।
-
कृषि विभाग: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना – प्रमाण पत्र।
-
वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – प्रमाण पत्र वितरण।
-
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मा. रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आमजन को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचा रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
मा. कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने कहा कि बीते 09 वर्षों में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, उद्योगों का विस्तार, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और आधारभूत संरचना में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
We use cookies