क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने समस्त प्रधानाचार्य और खेल संस्थाओं को सूचित किया कि वर्ष 2025-26 हेतु खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल कार्यालय उरई के तत्वाधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिताएँ प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएंगी और 19 वर्ष तक के बालक/बालिका इसमें भाग ले सकते हैं। प्रवेश निःशुल्क है।
प्रतियोगिता कार्यक्रम निम्नानुसार है:
-
जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता: 18 से 20 मार्च 2026, इंदिरा स्टेडियम, उरई।
-
जूनियर हैण्डबाल एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता (बालक/बालिका): 19 मार्च 2026, इंदिरा स्टेडियम, उरई।
-
जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता: 19 मार्च 2026, इंदिरा स्टेडियम, उरई।
-
जूनियर जुडो प्रतियोगिता (बालक/बालिका): 19 मार्च 2026, हयात मार्शल स्पोर्ट्स एकेडमी सेंटर, उरई।
-
जूनियर कबड्डी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका): 20 मार्च 2026, इंदिरा स्टेडियम, उरई।
-
जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता: 20 मार्च 2026, इंदिरा स्टेडियम, उरई।
क्रीड़ा अधिकारी ने सभी स्कूल, विद्यालय, क्लब एवं संघों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रबंधक/सचिवों से अनुरोध किया है कि वे अपने शिक्षण संस्थान या क्लब के बालक-बालिकाओं और टीम को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने हेतु भेजें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय या अन्य खर्च देने की आवश्यकता नहीं है।
We use cookies