उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों को समाधान की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास और सुदृढ़ हो।