संवाददाता : कानपुर देहात
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात के सभागार कक्ष में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुल 35 मामले नई किरण के समक्ष प्रस्तुत हुए। इनमें सभी सदस्यों द्वारा समझाइश के बाद 3 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस प्रशासन के अनुसार प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को दोबारा एक सूत्र में जोड़ना है।
इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति देवी, महिला हेड कांस्टेबल जयमाला, महिला कांस्टेबल रीनू, रंजना सोनकर और पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता, राम प्रकाश और जिया उल हक का विशेष योगदान रहा।