कानपुर देहात, 15 मार्च।
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों तथा पुलिस लाइन में स्थापित स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस लाइन में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और वहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश और निकास द्वारों पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंट, अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़भाड़ या अव्यवस्था न होने देने के निर्देश भी दिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव सिरोही सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थि