जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

जालौन। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें 1,31,400 रुपये नकद, एक जोड़ी तोड़ियां, एक अंगूठी, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक शामिल है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली जालौन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जालौन पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *