वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना सिरसाकलार पुलिस की कार्रवाई

जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिरसाकलार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्त जगराम सिंह पुत्र देवीदयाल, निवासी ग्राम अकबरपुर मड़ैया, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। थाना सिरसाकलार पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *