संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.11.2025 को थाना रसूलाबाद में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 455/2025 धारा 120बी/363 भा0द0वि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 376 भा0द0वि0 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए धारा 120बी भा0द0वि0 का लोप कर दिया गया।
इसी क्रम में दिनांक 02.03.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रिषी कपूर कुमार पुत्र छोटेलाल (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी ग्राम हवेलिया, थाना अजीतमल, जनपद औरैया को नहर पुल के पहले धन्नी निवादा मोड़, थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम:
-
उ0नि0 प्रवीण कृष्ण मिश्र, चौकी प्रभारी कहिन्जरी
-
का0 998 अमित कसाना
पुलिस ने बताया कि महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जनपद पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।