संवाददाता
उरई/जालौन
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा नगर उरई में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार तथा अन्य सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान बाजारों में मौजूद लोगों से भी संवाद किया गया और उनसे त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।