संवाददाता
कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 03 मार्च 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब और अवैध असलाह के साथ कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
थाना गजनेर पुलिस ने लाल सिंह पुत्र राजेन्द्र कुशवाह, निवासी ग्राम जसवापुर थाना गजनेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) बरामद की। इस संबंध में मु0अ0सं0 47/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना राजपुर पुलिस ने सुमित चौहान पुत्र रणधीर सिंह चौहान, निवासी ग्राम महेवा थाना कालपी, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) बरामद की। इस मामले में मु0अ0सं0 17/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वहीं थाना डेरापुर पुलिस ने अमित सिंह पुत्र रामकुमार, निवासी कुदौली मड़ौली थाना मंगलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में मु0अ0सं0 45/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में थाना बरौर पुलिस ने रवीन्द्र कुमार पुत्र नत्थू सिंह, निवासी बेड़ामऊ डेरा थाना बरौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) बरामद की। इस मामले में मु0अ0सं0 19/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। इनमें थाना रूरा द्वारा 1 व्यक्ति, थाना गजनेर द्वारा 2 व्यक्ति, थाना मूसानगर द्वारा 1 व्यक्ति, थाना अमराहट द्वारा 1 व्यक्ति तथा थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 5 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।