पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों और पुलिस कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी मामलों का समाधान उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *