पुलिस लाइन उरई में CC टीम को दिया गया फर्स्ट एड व सीपीआर प्रशिक्षण

ZFD कार्यक्रम के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने की पहल

संवाददाता — उरई/जालौन

सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं सटीक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद जालौन में ZFD (Zero Fatality District) कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की गई।

जनपद के सड़क दुर्घटना संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए कोतवाली उरई, कालपी, जालौन एवं थाना एट में CC Team (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम) का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन उरई में चिकित्सा टीम द्वारा यातायात प्रभारी की उपस्थिति में सीसी टीम को फर्स्ट एड, सीपीआर (CPR) तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय जानकारियाँ प्रदान की गईं।

प्रशिक्षण के दौरान यातायात प्रभारी द्वारा यातायात नियंत्रण एवं प्रवर्तन में प्रयुक्त महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड लेजर गन, बॉडी वॉर्न कैमरा आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सीसी टीम को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर सीसी टीम के उद्देश्य, दायित्व एवं सड़क दुर्घटना के बाद तत्काल जीवनरक्षक सहायता की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर मृत्यु दर में कमी लाना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *