पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संवाददाता — उरई/जालौन

जनपद जालौन में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दुर्गेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस वर्चुअल जनसुनवाई में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का उचित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *