मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं ने सीखी बैंकिंग व डाक सेवाओं की बारीकियाँ

जनपद जालौन, 26 सितम्बर 2025

सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

नारी सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद में जागरूकता एवं कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गुढ़ा, छौंक एवं नगर क्षेत्र कोंच की छात्राओं को बैंक एवं डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली, खाते खोलने की प्रक्रिया, डिजिटल लेन-देन, बचत की महत्ता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं डाक विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को डाक सेवाओं के साथ-साथ डाक बैंकिंग, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री एवं नवीन तकनीकी सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आर्थिक साक्षरता से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षिकाओं ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें सीखी गई जानकारियों को व्यवहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *