पेंशनरों को राहत, अब घर बैठे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

कोषागार आने की जरूरत नहीं, मोबाइल ऐप से बनेगा डिजिटल जीवित प्रमाण-पत्र

संवाददाता
कानपुर देहात।

जनपद के कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे घर बैठे ऑनलाइन अपना जीवित प्रमाण-पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पेंशनरों को कोषागार आने की आवश्यकता नहीं है।

मोबाइल ऐप से बनेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र

पेंशनर www.jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट अथवा जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) ऐप और AadhaarFaceRD ऐप के माध्यम से आधार सत्यापन कर अपना डिजिटल जीवित प्रमाण-पत्र तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आधार संख्या, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी, पीपीओ संख्या और बैंक खाते सहित आवश्यक विवरण भरने होंगे।

कोषागार का नाम दर्ज करते समय पेंशनरों को कानपुर देहात-6200 का चयन करना होगा, ताकि प्रमाण-पत्र संबंधित कोषागार तक पहुंच सके।

जरूरत पड़ने पर यहां ले सकते हैं मदद

जो पेंशनर स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं हैं, वे नजदीकी डाकघर, जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या डोरस्टेप बैंकिंग सेवा की मदद ले सकते हैं।

इस सुविधा का उद्देश्य पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को अनावश्यक भागदौड़ से बचाना और घर बैठे सरलता से जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग और आवागमन में कठिनाई महसूस करने वाले पेंशनरों को सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *