मध्यस्थता केंद्र में सुलझा चेक बाउंस का विवाद, 80 हजार रुपये में हुआ समझौता

50 हजार रुपये मौके पर अदा, शेष 30 हजार रुपये निर्धारित तिथि पर न्यायालय में देने पर बनी सहमति

संवाददाता
उरई/जालौन।

जालौन स्थित मध्यस्थता केंद्र में आपसी सहमति और संवाद के जरिए चेक बाउंस से जुड़े एक मामले का सफल निस्तारण किया गया। सोनम गुप्ता बनाम अवधेश सिंह के बीच चल रहे विवाद में दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए 80 हजार रुपये में समझौता कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, जालौन में विचाराधीन परिवाद संख्या 1294/2026, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित मामले को मध्यस्थता केंद्र, उरई भेजा गया था। 22 अक्टूबर 2026 को मध्यस्थ ब्रजराज सिंह के समक्ष दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाल लिया।

50 हजार रुपये का भुगतान, शेष राशि बाद में

समझौते के तहत विपक्षी अवधेश सिंह ने परिवादिनी सोनम गुप्ता को कुल 80 हजार रुपये देने पर सहमति जताई। इसमें से 50 हजार रुपये 22 अक्टूबर को मध्यस्थ ब्रजराज सिंह के समक्ष अदा कर दिए गए, जबकि शेष 30 हजार रुपये न्यायालय में निर्धारित तिथि पर देने पर सहमति बनी।

बिना दबाव के हुआ समझौता

मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों ने स्पष्ट किया कि समझौता बिना किसी दबाव, भेदभाव या जबरदस्ती के किया गया है। आपसी बातचीत और सहमति के माध्यम से विवाद का समाधान निकलने से मामले के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *