जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी समस्याएं, समयबद्ध न्याय का भरोसा

एसपी और एएसपी ने शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी हुई जनसुनवाई

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। यहां फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *