सेवा के रंगों से सजा विकसित भारत का संकल्प

अकबरपुर इंटर कॉलेज में ‘विकसित भारत@2047’ थीम पर बनी आकर्षक रंगोली, प्रभारी मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

संवाददाता
कानपुर देहात।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को अकबरपुर इंटर कॉलेज में ‘विकसित भारत@2047’ की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ संदेश के साथ तैयार रंगोली में राष्ट्र निर्माण, रचनात्मकता और युवा प्रतिभा को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार और विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रंगोली का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।

जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने भी रंगोली का निरीक्षण कर विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग की इस रचनात्मक पहल की प्रशंसा की। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नवाचार और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *