बीमार गाय की सूचना पर ईओ ने दिखाई तत्परता, डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी, खुद लिया उपचार का जायजा

संवाददाता
राजपुर/कानपुर देहात

नगर पंचायत राजपुर में मानवीय संवेदना और तत्परता का उदाहरण देखने को मिला। थाने मोड़ के पास एक गाय के बीमार होने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया और बीमार गाय का उपचार कराया।

मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

सूचना मिलने के बाद अधिशासी अधिकारी ने बिना देर किए पशु चिकित्सक को मौके पर भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद वह स्वयं भी मौके पर पहुंचीं और बीमार गाय की स्थिति का जायजा लेते हुए उसके उपचार की जानकारी ली।

ईओ ने पशु चिकित्सक से गाय की स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक देखभाल सुनिश्चित कराई।

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

ईओ नीति त्रिपाठी की त्वरित पहल से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने से पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश गया है।

स्थानीय लोगों ने अधिशासी अधिकारी की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से बीमार गाय को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *