वर्चुअल जनसुनवाई में शिकायतों का लिया संज्ञान, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुना गया।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से फरियादियों की शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए समस्याओं का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शिकायत की प्रकृति के अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फरियादियों को कार्रवाई की जानकारी देने पर जोर
वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के प्रभावी समाधान के साथ ही फरियादियों को की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का प्राथमिकता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और फरियादियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया गया।