रसूलाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 19/20 सितंबर 2026 की रात थाना रसूलाबाद पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कटरा गोपालपुर मोड़, थाना क्षेत्र रसूलाबाद से श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील पुत्र कल्लू, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम तिश्ती, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को पुलिस हिरासत में लिया गया।

जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 363/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील पुत्र कल्लू, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम तिश्ती, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

बरामदगी का विवरण

  • 01 तमंचा 315 बोर

  • 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ बड़े कुरील का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं—

  1. मु0अ0सं0 363/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

  2. मु0अ0सं0 162/2026, धारा 115(2)/118(1)/131/296/3(5)/351(3)/352/74 बीएनएस, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

  3. मु0अ0सं0 96/2024, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

  4. मु0अ0सं0 331/2021, धारा 323/325/452/504/506 भादवि, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

  5. मु0अ0सं0 701/2020, धारा 323/498ए भादवि, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

  6. मु0अ0सं0 191/2011, धारा 307 भादवि, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम

  • उ0नि0 श्री केशव देव, चौकी प्रभारी तिश्ती

  • का0 288 सूर्यसेन

  • का0 259 सरवरे आलम

  • रि0का0 670 गजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *