सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निकायों में विशेष स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण अभियान आयोजित

संवाददाता
कानपुर देहात

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत जनपद की विभिन्न नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों में कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निकायों के विभिन्न स्थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई के साथ गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण का कार्य किया गया। साथ ही कचरे के उचित निस्तारण एवं कंपोस्टिंग के संबंध में आवश्यक गतिविधियां भी की गईं।

अभियान में जनप्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य सहभागियों ने भाग लिया और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने तथा जैविक कचरे से कंपोस्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

“सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा नगर निकायों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *