संवाददाता
उरई/जालौन
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में थाना एट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 सितंबर 2026 को थाना एट पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो आरोपियों आशुतोष मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 1425, डिप्टीखेड़ा, थाना पारा, जनपद लखनऊ तथा नितीश श्रीवास्तव उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय श्याम बिहारी, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी 568K/79, कृष्णापल्ली, थाना आलमबाग, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्टल .32 बोर एवं 12 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए। इसके अतिरिक्त आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन एवं 57,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए। वहीं, दो फॉर्च्यूनर वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना एट में मु0अ0सं0 135/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी नितीश श्रीवास्तव उर्फ विक्की के विरुद्ध लखनऊ जनपद के विभिन्न थानों में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना गोमतीनगर में मु0अ0सं0 188/2020, धारा 188 भादवि तथा थाना बाजारखाला में मु0अ0सं0 577/2018, धारा 323/328/354/376-D/504/506 भादवि एवं 67 आईटी एक्ट के मामले शामिल हैं।
बरामदगी
-
03 अवैध देसी पिस्टल .32 बोर
-
12 जिंदा कारतूस .32 बोर
-
03 मोबाइल फोन
-
57,200 रुपये नकद
-
02 फॉर्च्यूनर वाहन, जिन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एट मय पुलिस टीम शामिल रही।