उरई में दुकान खाली कराने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने जांच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल रुपये छीनने के दावे को बताया भ्रामक
संवाददाता / उरई-जालौन।
जनपद जालौन के उरई कस्बे में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोटें आना बताया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे हलीम पुत्र स्वर्गीय बाबू शाह निवासी पटेल नगर, कस्बा एवं थाना उरई तथा गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शाह निवासी नया पाठकपुरा, कस्बा एवं थाना उरई के बीच विवाद हुआ। दोनों आपस में रिश्ते में भतीजा-चाचा बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान किराये पर ले रखी है, जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करता है। इसके अलावा हलीम द्वारा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित किए जाने की जानकारी दी गई है। गुलाम मोहम्मद द्वारा दुकान खाली कराने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला झगड़े तक पहुंच गया।
विवाद के दौरान हलीम को चोटें आईं। पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोटें आने की बात सामने आई है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
50 हजार रुपये छीनने का दावा जांच में निराधार
वहीं, कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विवाद के दौरान हलीम से 50 हजार रुपये छीनने की बात भी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने की पुष्टि हुई, लेकिन रुपये छीनने की बात जांच में सामने नहीं आई।
पुलिस ने 50 हजार रुपये छीनने की बात को असत्य, निराधार एवं भ्रामक बताया है। मामले की जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस का पक्ष रखा गया है।