फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायोचित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता / कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की गई। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनी गईं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। अधिकारियों ने संबंधित प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायपूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारियों ने भी की जनसुनवाई
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने कार्यालय पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनकी शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण कराया जाए, जिससे पीड़ितों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों एवं थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।