चोरी की दो गेहूं की बोरी, एक धान की बोरी और 10,020 रुपये नकद बरामद; दूसरे वांछित अभियुक्त की तलाश जारी
संवाददाता / कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो गेहूं की बोरियां, एक धान की बोरी तथा जामा तलाशी में 10,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में शामिल दूसरे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।
घर से धान-गेहूं की बोरियां समेत अन्य सामान चोरी
थाना रसूलाबाद पर दिनांक 15 सितंबर 2026 को वादी विशाल कुमार पुत्र छोटे राठौर, निवासी ग्राम सुक्खा निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि दिनांक 13 सितंबर 2026 को उसके घर में रखी धान एवं गेहूं की बोरियां, इन्वर्टर-बैटरी, मोटरसाइकिल तथा अलमारी में रखा सामान चोरी हो गया।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद में नामित अभियुक्त मुकेश उर्फ टावर पुत्र बड़के एवं सलमान पुत्र नन्हू, दोनों निवासी ग्राम सुक्खा निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध मु0अ0सं0 0355/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गिरफ्तार
घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नामित अभियुक्त मुकेश उर्फ टावर को दिनांक 16 सितंबर 2026 को ग्राम कुर्सीखेड़ा रोड पर ग्राम हरलाल निवादा के पास, थाना क्षेत्र रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो गेहूं की बोरी, एक धान की बोरी तथा जामा तलाशी में 10,020 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं, मामले में नामित दूसरे वांछित अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मुकेश उर्फ टावर पुत्र बड़के, निवासी ग्राम सुक्खा निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
- चोरी की दो गेहूं की बोरियां।
- चोरी की एक धान की बोरी।
- जामा तलाशी से 10,020 रुपये नकद।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 0355/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 केशवदेव, चौकी प्रभारी तिश्ती, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- का0 154 जगदीश, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- रि0का0 1300 सोमदत्त, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
- रि0का0 667 गजेन्द्र, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।