जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी बैठक, कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के साथ कृषि प्रतिनिधि व प्रगतिशील किसान होंगे शामिल
संवाददाता / उरई-जालौन
उरई, 15 सितंबर 2026। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के शासनादेश दिनांक 15 नवंबर 2019 तथा अपर मुख्य सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के शासनादेश दिनांक 13 अक्टूबर 2022 के क्रम में जनपद जालौन में किसान दिवस की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2026, दिन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे विकास भवन, उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी जालौन की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक आहूत की गई है।
बैठक में कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होकर कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं तथा गतिविधियों के संबंध में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है।
कृषि प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान भी होंगे आमंत्रित
किसान दिवस की बैठक में जनपद के कृषि प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषकों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक के माध्यम से कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों, कृषि प्रतिनिधियों और किसानों के बीच संवाद का अवसर मिलेगा।
उप कृषि निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।